MP: रंगोली बिगाड़ने वाले पर भड़की महिला, सरिए से फोड़ डाले स्कॉर्पियो के शीशे, FIR दर्ज

नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला ने धौंस दिखाते हुए स्कॉर्पियो की कांच तोड़ दी। महिला कहती है ये अंधा था क्या, जो अपनी गाड़ी रंगोली के ऊपर चढ़ा दिया।

Updated: Nov 25, 2023, 07:51 PM IST

गाडरवारा। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला काफी गुस्से में डंडा लेकर स्कार्पियो पर मारती दिख रही है। इससे गाड़ी का कांच टूट गई। फिलहाल, स्कार्पियो मालिक ने थाने जाकर महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

दरअसल, मामला नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा का है। यहां दीपावली के त्यौहार के आसपास महिलाएं घर के सामने रंगोली बनाई थी। इसी बीच एक स्कार्पियो चालक ने अपनी गाड़ी रंगोली के ऊपर चढ़ा दिया और इन रंगोलियों को बिगाड़ दिया। यह देख महिला आग बबूला हो गई। फिर महिला ने पास में ही खड़े स्कार्पियो पर सरिए से हमला कर दिया और पूरी गुस्सा स्कॉर्पियो पर उतार दी।

महिला के इस हमले से गाड़ी के सामने का शीशा टूट गया। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो गाड़ी बराझ गांव के रहने वाले आशीष कौरव की है। उसने भी पुलिस स्टेशन गाडरवारा पहुंच कर महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। वहीं, इस महिला को स्थानीय भाजपा नेता की पत्नी बताया जा रहा है।