भिंड में टोल कर्मी के साथ हुई मारपीट, सेना के जवान सहित तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

भिंड के फूप थाना क्षेत्र एक टोल प्लाजा पर यूपी से आए तीन लोगों ने टोल कर्मी की पिटाई कर दी, आरोपियों ने लाठी और डंडों से टोल कर्मी को पीटा, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, आरोपियों में से एक सेना का जवान भी है

Publish: Feb 22, 2022, 05:14 AM IST

Photo Courtesy: Indiawave.com
Photo Courtesy: Indiawave.com

भिंड। भिंड में टैक्स वसूली के एवज में टोल कर्मी की पिटाई कर दी गई। आरोपियों ने टोल प्लाजा पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी पर लाठी डंडों से वार किया। मारपीट करने के बाद तीनों आरोपी मौके से चलते बने। पीड़ित टोल कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मारपीट करने वाले तीन आरोपियों में से एक सेना का जवान बताया जा रहा है। 

यह घटना 17 फरवरी की है। फूफ थाना क्षेत्र स्थित छुछरी टोल प्लाजा पर विनोद नामक कर्मचारी ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान एक कार में सवार यूपी के रहने वाले तीन लोग टोल प्लाजा पर पहुंचे और विनोद से बहस करने लग गए। 

जल्द ही यह बहस गाली गलौज में तब्दील हो गई। तीनों आरोपियों ने मिलिभत कर विनोद पर हमला कर दिया। आरोपियों ने विनोद पर लाठी डंडों से वार किए और वहां से चलते बने। लेकिन यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

यह भी पढ़ें : जब भी इनकी आबादी बढ़ी है तब लोगों को मंदिर छोड़कर भागना पड़ा है, बीजेपी नेता का भड़काऊ बयान

पीड़ित विनोद ने मारपीट की शिकायत पुलिस में की है। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों में एक व्यक्ति की पहचान पंकज सिंह चौहान के रूप में हुई है। जो कि यूपी के बहादुरपुरा का रहने वाला है। वहीं एक आरोपी सेना का जवान बताया जा रहा है।