2020 का आखिरी सुपरमून आज

भारत में ऑनलाइन देखना होगा साल का अंतिम सुपर मून

Publish: May 08, 2020, 04:24 AM IST

Photo courtesy : usa today
Photo courtesy : usa today

साल 2020 का आखिरी सुपरमून आज देखा जायेगा। नासा की वेबसाइट के अनुसार, सुपर फ्लावर मून भारतीय समयानुसार गुरुवार को शाम 4.15 बजे अपने चरम पर होगा और पूरी तरह चमकदार दिखाई देगा।  हालांकि इस सुपरमून को भारत के लोग नहीं देख पाएंगे, क्योंकि तब भारत में दोपहर का समय होगा। इस खूबसूरत खगोलीय घटना को ऑनलाइन देखा जा सकता है। यह इस साल का आखिरी सुपरमून है। इसके के बाद सुपर पिंक मून अगले साल 27 अप्रैल 2021 में देखने मिलेगा। इसे सुपर फ्लावर मून, कोर्न प्लांटिंग मून और फूल मिल्क मून के नाम से भी जाना जाता है।

क्या होता है सुपरमून

पृथ्वी का चक्कर लगाने के दौरान एक समय ऐसा आता है, जब चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है। पृथ्वी से ज्यादा नजदीक होने की वजह से चंद्रमा बहुत बड़ा और चमकीला दिखाई देता है। इसी अवस्था को सुपरमून कहते हैं। सुपरमून की वजह से चांद हर दिन की तुलना में 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत ज्यादा चमकदार नजर आता है। आमतौर पर पृथ्वी और चंद्रमा के बीच औसत दूरी 384,400 किलोमीटर होती है। यह सुपरमून के समय कुछ कम हो जाती है। इस बार धरती से चांद की दूरी 361,184 किलोमीटर ही रह जाएगी।