मौन धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी, मंत्री की बर्खास्तगी की कांग्रेस ने की मांग
लखनऊ के जेपीओ पार्क में प्रियंका गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेता मौन धरने पर बैठे, वहीं देश के विभिन्न हिस्सों में भी कांग्रेस पार्टी ने मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग को लेकर मौन धरना दिया

लखनऊ। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेस ने आज देश भर में मौन धरना दिया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौन धरना दिया। लखनऊ के जेपीओ पार्क में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेस नेता मौन पर बैठ गए। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित अन्य कांग्रेस नेता भी मौन धरने में शामिल रहे।
गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करने को लेकर कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी के नेतृत्व में गांधी प्रतिमा पर मौन धरना।
— Ajay Kumar Lallu (@AjayLalluINC) October 11, 2021
लखीमपुर के किसानों को न्याय चाहिए, मुख्यमंत्री के झूठे बयान नहीं।#LakhimpurKheriViolence pic.twitter.com/NNqyreBIT7
लखनऊ के साथ ही देश भर के कई हिस्सों में कांग्रेस नेता ने मंत्री की बर्खास्तगी को लेकर मौन धरना दिया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मिंटो हॉल में गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस के कई नेता मौन पर बैठे। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
कुछ ऐसा ही नजारा कर्नाटक में भी देखने को मिला। बेंगलुरु में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार, कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया और यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की अगुवाई में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मौन धरना दिया। हर जगह एकजुटता के साथ कांग्रेस ने मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की।
Sack MoS Home Ajay Mishra,
— Srinivas BV (@srinivasiyc) October 11, 2021
Ensure Justice for Lakhimpur Martyrs.
Observed a 'Maun Vrat' against Lakhimpur Kheri massacre in Bengaluru joined by senior leaders & workers of @INCKarnataka. pic.twitter.com/9WDRFSrJdN
कांग्रेस पार्टी लागतार लखीमपुर खीरी नरसंहार मामले में मृतकों के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग कर रही है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी किसानों की निर्मम हत्या के दोषी को कड़ी सजा देने के साथ साथ पूरे मामले की निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग कर रही है।
कांग्रेस का कहना है कि जब तक हत्या के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा के पिता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी अपने पद पर बने रहेंगे, तब तक मामले की निष्पक्ष जांच पर भरोसा नहीं किया जा सकता। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अपने पद का दुरुपयोग कर जांच को प्रभावित कर सकते हैं।