RBI ने बताए भाजपा के 'मित्र' बैंक चोरों के नाम

राहुल गांधी कहा मैंने पूछा था देश के 50 सबसे बड़े बैंक चोरों के नाम बताइए। वित्तमंत्री ने जवाब देने से मना कर दिया था।

Publish: Apr 29, 2020, 08:22 AM IST

रिजर्व बैंक के जरिये देश के 50 सबसे बड़े बैंक डिफाल्टरों का 68 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज माफ किए जाने की जानकारी सामने आने पर एक बार फिर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार ने भले संसद में इनके नाम का खुलासा नहीं किया मगर रिजर्व बैंक की जानकारी से साफ हो गया है कि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी जैसे भगोड़े डिफाल्टरों का सबसे अधिक बैंक कर्ज माफ किया गया है।

लोकसभा में बीते 16 मार्च को पूछे अपने सवाल का वीडियो ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने कहा 'मुझे देश के 50 सबसे बड़े बैंक डिफाल्टरों के नाम बताइए। वित्तमंत्री ने जवाब देने से मना कर दिया। अब आरबीआई ने नीरव मोदी, मेहुल चोकसी सहित भाजपा के 'मित्रों' के नाम इस लिस्ट में डाले हैं। इसीलिए संसद में सच को छुपाया गया।'

 

संसद में मैंने एक सीधा सा प्रश्न पूछा था- मुझे देश के 50 सबसे बड़े बैंक चोरों के नाम बताइए। वित्तमंत्री ने जवाब देने से मना कर दिया। अब RBI ने नीरव मोदी, मेहुल चोकसी सहित भाजपा के ‘मित्रों’ के नाम बैंक चोरों की लिस्ट में डाले हैं। इसीलिए संसद में इस सच को छुपाया गया।

Click बड़े 50 कर्जदारों पर मेहरबान सरकार

गौरतलब है कि मार्च में बजट सत्र के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में बैंकिंग फ्रॉड का मामला उठाया था। उन्होंने सरकार से देश के 50 बड़े डिफॉल्टर की जानकारी मांगी थी। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सवाल किया था, 'मैंने सरकार से बड़ा ही आसान सवाल किया कि देश के 50 डिफॉल्टर कौन हैं। मुझे कोई जवाब नहीं दिया गया। पीएम मोदी कहते हैं कि जिन लोगों ने हिंदुस्तान के बैंकों से चोरी की है उनको मैं पकड़कर वापस लाऊंगा। तो मैंने सरकार से उनके नाम पूछे। मुझे जवाब नहीं मिला।'

Click स्टार्टअप कंपनियों का एंड अप

इसके जवाब में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि इसमें छुपाने की कोई बात नहीं है। इसकी जानकारी दी गई है। सीआईसी की वेबसाइट पर सारे विलफुल डिफॉल्टर का नाम दिया जाता है। 25 लाख से जो भी होता है उसकी जानकारी दी जाती है। अनुराग ठाकुर के इस जवाब पर संसद में खूब हंगामा हुआ था।