Rajnath virtual rally: : जल्द ही भारत का हिस्सा होगा POK

BJP Jan Samvad Rally : प्रधानमंत्री जल्द ही जम्मू कश्मीर की शक्ल-सूरत बदल देंगे

Publish: Jun 15, 2020, 02:07 AM IST

Photo courtesy : hindustantimes
Photo courtesy : hindustantimes

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के ज़रिए जम्मू - कश्मीर जन संवाद रैली को संबोधित किया। रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के हालात को लेकर पाकिस्तान सरकार पर तंज कसा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ' जल्द ही ऐसा दिन आएगा जब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में गुज़र-बसर करने पर मजबूर आवाम, पाकिस्तान की जगह भारत के साथ रहने के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करेगी। रक्षा मंत्री ने कहा कि यह लक्ष्य जल्द ही पूरा होगा।

गौरतलब है कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर भाजपा देश भर में अपनी उपलब्धियां गिनाने के लिए वर्चुअल रैली का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में देश के रक्षा मंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के ज़रिए जम्मू कश्मीर की जन संवाद रैली को संबोधित किया।

पाकिस्तान के नापाक मंसूबों पर तुकबंदी से कसा तंज

जन संवाद रैली के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के भारत के खिलाफ नापाक मंसूबों पर जमकर निशाना साधा। रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह बड़े ही निराले अंदाज़ में तुकबंदी के सहारे पाकिस्तान के ऊपर तंज कसा। राजनाथ सिंह ने कहा - ' मौसम बदल चुका है और हमारे चैनल्स मुज़फ्फराबाद - गिलगित का तापमान दर्जा हरारत (बुखार का तापमान) बता रहे हैं, ये दर्जा हरारत बताने के कारण अब इस्लामाबाद में भी कुछ हरारत महसूस होने लगी है, इसलिए वे कुछ ज़्यादा ही शरारत करने पर आमादा हैं।'

अब कश्मीर में केवल भारतीय झंडे दिखाई पड़ते हैं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा कश्मीर से धारा 370 को हटाने के फैसले को सही ठहराते हुए इसे भाजपा सरकार की उपलब्धि के तौर पर पेश किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले कश्मीर में पाकिस्तान और आईएसआईएस के झंडे दिलाई पड़ते थे। लेकिन अब राज्य में धारा 370 की समाप्ति के बाद से ही राज्य अब प्रगति की ओर बढ़ा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि ' अब कश्मीर में पाकिस्तानी और आईएसआईएस के झंडे दिखने के बनिस्बत अब केवल भारतीय झंडे दिखाई पड़ते हैं।