06 May Rashifal: खुशखबरी मिलने से पूरा परिवार प्रसन्नता से झूम उठेगा

आपके वरिष्ठों और कनिष्ठों से आज आपको भरपूर प्रशंसा मिलेगी

Updated: May 05, 2021, 06:19 PM IST

Photo courtesy: Hindi News18
Photo courtesy: Hindi News18

मेष:- आज मानसिक के साथ-साथ आपके पास पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा। सन्तान की ओर से काफ़ी खुशी मिल सकती है। आज आपके मन में कई दुविधाएं होंगी, जिससे एकाग्रता भंग होगी। आज जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है क्योंकि उनका मिज़ाज बहुत बढ़िया है।

वृष:- आज पैसा कमाने के नवीन मार्ग आपको सफलता की ओर ले जाएंगे। जीवनसाथी मददगार साबित होगा। आज दफ्तर में इच्छित व्यक्ति से चर्चा करने का मौका मिलेगा। अंजान लोगों के सामने अपनी गोपनीय बातों को प्रकट न होने दें। सामंजस्य के अभाव में परेशानी हो सकती है, लेकिन बातों के द्वारा सुलझाया जा सकता है। उन्मुक्त भाव से अपना पसंदीदा कार्य करें।

मिथुन:- आपकी सकारात्मकता लोगों को प्रभावित करेगी। आज पैसे उधार देने से बचें अन्यथा आर्थिक तंगी में पड़ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य का व्यवहार परेशानी का कारण बन सकता है। बात चीत के ज़रिए इसे सुलझाना चाहिए। कामकाज की दृष्टि से दिन बहुत बढ़िया है। प्रशंसनीय की ही प्रशंसा करनी चाहिए। बिगड़े हुए वैवाहिक जीवन में सुधार आने की संभावना है।

कर्क:- आपको भविष्य के विषय में भी सोचने की आवश्यकता है। मनोरंजन में अनावश्यक धन और समय बर्बाद न करें। कोई नज़दीकी रिश्तेदार आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहेगा। आज दिन बहुत अच्छा है। आप अपने चतुर्दिक प्रेम का वितरण करेंगे। आपके वरिष्ठों और कनिष्ठों से आपको भरपूर प्रशंसा मिलेगी। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा। घर के किसी वरिष्ठ के साथ बैठकर जीवन की कठिनाइयों को समझना चाहिए। आज वैवाहिक जीवन संतोष जनक रहेगा।

और पढ़ें: रमे रामे मनोरमे, सहस्त्रनाम तत्तुल्यं

सिंह:- आज खर्च तो अधिक होगा, लेकिन साथ ही बढ़ी हुई आमदनी इसे संतुलित कर देगी। आज आए हुए किसी संदेश से पूरा परिवार प्रसन्नता से झूम उठेगा। सहयोगियों और अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में वृद्धि करेगा। आज जीवनसाथी कोई नई योजना बनाकर ज़िन्दगी को ख़ूबसूरत बना देंगे। शाम को परिवार के साथ भ्रमण पर जाकर आप संतुष्ट होंगे।

कन्या:- आज उनसे बचें जो उधार लेकर लौटाते नहीं हैं। आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे ध्यान और योग से लाभ होगा। दोपहर के बाद कोई दिलचस्प कार्य कर सकते हैं। जो जीवन में नया मोड़ लाएगा। व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में लाभ होता दिख रहा है। जीवनसाथी के साथ आज अतीत में जा सकते हैं।

तुला:- आज स्वयं के लिए अर्थोपार्जन करने में और बचत करने में सक्षम होंगे। जीवनसाथी की ओर से तनाव मिल सकता है। आपके द्वारा किया गया वादा पूरा न करने से प्रिय को नाराजगी हो सकती है। आज अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने में सक्षम होंगे। बच्चों के साथ समय बिताकर आप संतुष्ट होंगे। किसी के कारण परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक:- नवीन अनुबंध लाभदायक होंगे। निवेश के समय समझबूझ कर निर्णय लें। अपनी पेशवर क्षमताओं को विकसित कर करिअर में नवीन मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। अपने कार्यक्षेत्र में अपार सफलता मिलने की संभावना है। अपनी क्षमताओं में निखार लाकर औरों से बेहतर बनने का प्रयास करें। घर वाले अपनी परेशानियां आपसे शेयर करेंगे लेकिन आप अपने पसंदीदा कार्य में लगे रहेंगे। जीवनसाथी का मूड आज बहुत बढ़िया है।

और पढ़ें: जीव का उत्तम पड़ाव मानव शरीर की उपलब्धि

धनु:- आपके तीखे बर्ताव से जीवनसाथी को ठेस पहुंचेगी और संबंधों में खटास आ सकती है। कोई भी कार्य करने से पहले परिणाम पर विचार कर लेना चाहिए। घर से संबंध निवेश लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक उत्थान और समृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए कोई परियोजना प्रारंभ करना चाहिए। इस राशि के व्यपारी किसी के ग़लत परामर्श से परेशानी में आ सकते हैं। सर्विस वालों को आज सोच समझकर चलने की आवश्यकता है। जीवनसाथी की प्रसन्नता आपका सम्पूर्ण दुख दूर करने की क्षमता रखती है।

मकर:- पूर्वाग्रहों को छोड़कर क्रोध को नियंत्रित करने की आवश्यकता है, अन्यथा संबंध बिगड़ जाएंगे। नए क़रार फ़ायदेमंद होंगे। निवेश में शीघ्रता करने से हानि हो सकती है। आज की शाम मित्रों के नाम करने से आपको काफ़ी सुकून मिलेगा। व्यावसायिक बैठक में अनियंत्रित वाणी के कारण प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। अवकाश के समय आप कुछ रचनात्मक कार्य कर सकते हैं। आज जीवनसाथी एक बार फिर आपको अतीत में ले जाएंगे।

कुम्भ:- आज आर्थिक समस्या आपके परेशानी का कारण हो सकती है। प्रभावशालियों का सहयोग आपको उत्साहित कर देगा। इस संबंध में किसी विश्वसनीय से परामर्श लेना चाहिए। आज आपका ऊर्जा और गर्मजोशी भरा व्यवहार लोगों की प्रसन्नता का कारण बनेगा। आज किसी बड़े व्यावसायिक लेनदेन को अंजाम दे सकते हैं। मनोरंजन से संबद्ध योजना का संयोजन भी कर सकते हैं। छात्रों को अपनी पढ़ाई छोड़कर दोस्ती नहीं करना चाहिए। परिवार में थोड़ी दिक्कत आएगी, लेकिन जीवनसाथी उसे सम्भाल लेंगे। आज प्रेमी के क्रोध का शिकार होना पड़ सकता है।

मीन:- आज उत्साह की कमी के कारण दिन भर झुंझलाहट बनी रहेगी। आपको समय और धन की कद्र करनी चाहिए अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। रिश्तेदारों के घर पर आने से शाम का समय अच्छा हो सकता है। प्रेम में नया मोड़ आ सकता है। नए ग्राहक आपको सेमिनार या प्रदर्शनी आदि से जुड़ी जानकारी मुहैया कराएंगें। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा।