09 May Rashifal: आज असत्य पर सत्य को विजय दिलाने में आप सफल होंगे

प्रेम की पवित्रता को समझें, क्योंकि धर्म और आध्यात्मिकता की नींव भी प्रेम पर ही आधारित है

Publish: May 08, 2021, 06:35 PM IST

Photo courtesy: The Daily Guardian
Photo courtesy: The Daily Guardian

मेष:- आज नशे में रहने के कारण आप अपना कोई कीमती सामान खो सकते हैं, इसलिए आपको नशे से दूर रहना चाहिए। अत्यधिक व्यस्तता के बाद भी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार पर हुकूमत चलाने की अपनी आदत आपको छोड़ देना चाहिए। जीवन के उतार-चढ़ाव में आप दोनों की आपसी सहमति होनी चाहिए। इससे जीवनसाथी को ख़ुशी मिलेगी। आज आप पूर्ण रूप से छुट्टी मनाएंगे। जीवनसाथी की ओर से आपको निराशा मिल सकती है। 

वृष:- आज दीर्घावधि निवेश से आपको बचना चाहिए और मित्रों के साथ कुछ समय प्रसन्नता पूर्वक व्यतीत करें। अस्वस्थ रिश्तेदार की खोज खबर भी लेना चाहिए। आज दूर होने पर भी प्रिय के सानिध्य का भान होगा। सेमिनार या प्रदर्शनी आदि में आपको भाग लेना चाहिए। जहां आपको नवीन जानकारी प्राप्त होगी। जीवनसाथी का प्रेम मुश्किलों को आसान कर देगा।

मिथुन:- आर्थिक सुधार के कारण आज आवश्यक वस्तुओं का क्रय करना आसान होगा। स्वास्थ्य की अनुकूलता के कारण आपमें स्फूर्ति रहेगी। सामाजिक समारोह में भागीदारी एक अलग अनुभव कराएगी। प्रेम की पवित्रता को समझना चाहिए क्योंकि धर्म और आध्यात्मिकता की नींव भी प्रेम पर ही आधारित है। कोई भी निर्माण कार्य प्रारम्भ करने के लिए अच्छा दिन है। आज जीवनसाथी का अनोखा पहलू चौंकाने वाला होगा। आज घर का कोई सदस्य अपने प्रेम के विषय में आपसे परामर्श करेगा उसे उचित सलाह देना चाहिए।

कर्क:- अतीत में किए गए निवेश से आज धन लाभ की संभावना है। तनाव से दूर रहकर दिन को अच्छा बनाएं। आज आपको परिवार का सहयोग भी मिलेगा। अत्यधिक व्यस्तता के बाद भी समय निकालकर कुछ रचनात्मक कार्य करेंगे। जीवनसाथी के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराना चाहिए।  

और पढ़ें: कैसे करें स्वधर्म का पालन

सिंह:- स्वास्थ्य की चिंता न करें क्योंकि हर बीमारी की दवा निश्चिंतता है। आज असत्य पर सत्य को विजय दिलाने में आप सफल होंगे। अगर आपने किसी से कर्ज लिया था तो आज उसे वापस करना ही पड़ेगा। प्रेम की दृष्टि से दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज वैवाहिक जीवन में परिवर्तन आएगा और हृदय की बात ज़ुबां पर आ जाएगी।

कन्या:- अधिक चिंता के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अपनी मानसिक शांति के लिए आज आप अपना धन धार्मिक कार्य में लागा सकते हैं। अच्छे मित्र की मदद से अपना ध्यान नई चीजों पर लगाना चाहिए। आज आप भविष्य के लिए अच्छा प्लान करके दिन को अच्छा बनाएंगे। जीवनसाथी का सख़्त व्यवहार देखने को मिल सकता है, जिसके कारण आप असहज हो जाएंगे। आज प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच समझकर कार्य करें।

तुला:- आज योगाभ्यास से लाभ होगा। आज किसी को उधार पैसा देने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो जाएगी। अपनी सामाजिकता की उपेक्षा न करें। अपनी व्यस्ततम दिन चर्या में से परिवार के लिए भी समय निकालना चाहिए। भावनात्मक उथल पुथल परेशानी का कारण बन सकती है। आज की गई यात्रा भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। जीवनसाथी की बेरुखी आपकी उदासी का कारण बन सकती है।

वृश्चिक:- अपने कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए धैर्य की आवश्यकता है। धन को लेकर जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। क्योंकि अर्थ ही अनर्थ का मूल है। परिवार के साथ रूख़ा व्यवहार अशांति का कारण हो सकता है। आज आप अच्छी पोशाक ख़रीद सकते हैं। लेकिन यह ख़रीददारी ही परिवार में खटपट का कारण बन सकती है।

और पढ़ें: सत्संग मनुष्य को प्रभावित करता है

धनु:- मोड़ पर सावधानी से वाहन चलाना चाहिए अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। धन का संचय करें, क्योंकि विपरीत परिस्थितियों में संचित धन ही काम आता है। बहुत उपकार करने पर भी साथ के लोग आपके प्रति कृतज्ञ नहीं होंगे। भ्रमण के समय आज किसी पुराने दुश्मन से मुलाक़ात हो सकती है। आज आपके वैवाहिक जीवन में हंसी-ख़ुशी-प्रेम और उल्लास की पूर्णता रहेगी। प्रिय के साथ कहीं निकट की यात्रा एक सुखद अनुभव कराएगी।

मकर:- आवेश पूर्ण निर्णय संतान के लिए हानिकारक सिद्ध होगा। पारंपरिक तरीके से किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें, मित्रों के साथ दिन अच्छा रहेगा, प्रिय की ओर से कोई उपहार आपको मिल सकता है। व्यापारी आज बिजनेस की अपेक्षा परिवार को अधिक समय देंगे। इससे पारिवारिक सामंजस्य बनेगा। आज घरेलू उलझनें आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं।

कुम्भ:- आज आपके विनम्रता की प्रशंसा होगी। धन के अभाव के कारण कोई महत्वपूर्ण कार्य अटक सकता है। विवाह योग्य युवाओं का रिश्ता पक्का हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई गड़बड़ी होने से आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आज वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। किसी विपरीत मन:स्थिति वाले के साथ के कारण मन में खीझ उत्पन्न हो सकती है, इसलिए सोचसमझकर निर्णय लें कि किसके साथ आपको बाहर जाना है।

मीन:- पूर्व में किया गया निवेश हानि का कारण बन सकता है। पारिवारिक आवश्यकताओं को भी महत्व देना चाहिए। उन्हें यह महसूस होना चाहिए कि आप उनका ख़्याल रखते हैं। आज आपके पास समय तो होगा लेकिन उसका उपयोग अपने अनुकूल नहीं कर पाएंगे। आपकी व्यस्तता के कारण जीवनसाथी उपेक्षित महसूस करेंगे लेकिन रिश्तों से परे आपकी एक अलग दुनिया है, उसमें आज आप दस्तक दे सकते हैं। आज आपकी मुस्कुराहट ग़ैरों को भी अपनत्व प्रदान करने में सक्षम होगी।