किनोआ से आसान होगी वेट लॉस जर्नी, सुपर फूड देगा सुपर फास्ट रिजल्ट्स

किनोआ ग्लूटिन फ्री होता है, मेटाबालिज्म को सुधारता है, हाई फाइबर, मल्टी विटामिन होने की वजह से यह डायबटीज, शुगर, कैंसर के रोगियों के लिए भी है फायदेमंद

Updated: Sep 01, 2021, 09:27 AM IST

Photo Courtesy: twitter
Photo Courtesy: twitter

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वेट लॉस की कोशिश कर रहे हैं तो आपको अपने खान-पान की आदतों में थोड़ा बदलाव करना होगा। सामान्य तौर पर घरों में बनने वाले अनाज की जगह कुछ सुपर फूड्स को डाइट में शामिल करने से आप अपना मनचाहा वेट हासिल कर सकते हैं।

इन दिनों सुपर फूड ट्रेंड में हैं। जिनमें से किनोआ की डिमांड काफी बढ़ी है। इससे बनी कई रेसेपीज आप अपनी डेली लाइफ में यूज करें फिर देखें कैसे इसकी मदद से आप अपनी वेटलॉस जर्नी आसान कर सकते हैं।किनोआ पचने में आसान होता है, ये फाइबर रिच फूड है। हाई फाइबर की वजह से देर तक भूख लगने का एहसास नहीं होता है। कहा जाता है कि बीटाइन नाम का एलीमेंट वेट कंट्रोल करता है। यह प्रोटीन रिच होता है, इसमें कार्ब्स की मात्रा ना के बराबर होती है। यह बॉडी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इसका ग्लिसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसमें 9 तरह के प्रोटीन पाए जाते हैं, इसमें कई तरह के विटामिन भी इसके हेल्थ बेनिफिट्स में इजाफा करते हैं। 

वेट के साथ-साथ यह शुगर को भी कंट्रोल रखता है। अगर डायबटीज का रोगी रोजाना कम से कम दिन में दो बार इसका सेवन करें तो उसकी शुगर नहीं बढ़ेगा। वहीं जिन लोगों को ग्लूटेन एलर्जी होती है,वो इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। किनोआ से मेटाबालिज्म बढ़ता है, यह बीपी शुगर के साथ-साथ कैंसर की बीमारी भी रोकत है। यह स्किन और बालों की सेहत के लिए भी फायदे मंद है। किनुआ की कई रेसेपीज बनती है। इसका बेजीटेबल पुलाव, मूंग दाल के साथ इसकी खिचड़ी, किनोआ उपमा के अलावा इसका डोसा औऱ इडली भी बनाई जा सकती है।  

किनोआ उपमा रेसेपी सामग्री

1 कप किनोआ, 1 कप आपकी पसंदीदा सब्जियां, प्याज, शिमला मिर्च, गाजर मटर, टमाटर, हरी मिर्च 2, बारीक कटी हुई, आलिव ऑयल 1 छोटा चम्मच, जीरा 1/2 छोटा चम्मच, काली मिर्च 3-4, करी पत्ता 5-6, मूंगफली के भुने हुए दाने आधा मुट्ठी।

 किनोआ उपमा तैयार करने के लिए पहले आधा कप किनुआ को साफ करके भिगोकर रख दें। आधे घंटे बाद उसका पानी निथार दें। फिर इसे कुकर में 2-3 सीटी आने तक पका लें। ध्यान रखें जितना किनोआ हो उसका दोगुना पानी डालने से अच्छे से पक जाता है। अब दूसरी तरफ इसके तड़के की तैयारी कर एक पैन में जैतून का तेल गर्म करें। फिर उसमें जीरा, करी पत्ता, प्याज, शिमला मिर्च गाजर, टमाटर डालकर भूनें। फिर इसमें पका हुआ किनुआ डालकर मिक्स कर दें। वहीं भूनी हुई मूंगफली से इसको गार्निश करें। धनिया पत्ते से सजाएं औऱ नींबू का रस डालकर गर्मा-गर्म उपमा सर्व करें।

किनोआ डोसा बनाने के लिए इसे रात में भिगोकर रख दें, फिर इसमें थोड़ा सा दही और नमक मिला कर पेस्ट बना लें। फिर नॉनस्टिक तवे पर उसे फैला दें औऱ सेंक ले। फिर इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें।