भोपाल में 12 साल की लड़की का अपहरण, लड़की बेचकर कर्जा उतारना चाहते थे आरोपी

थाना प्रभारी ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ फास्ट्रैक कोर्ट में केस चलाया जाएगा ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके। वहीं प्रशासन ने आरोपियों के घर बुलडोजर भी चला दिया।

Updated: Jun 09, 2022, 04:05 PM IST

Image Courtesy : ABP News
Image Courtesy : ABP News

भोपाल। राजधानी भोपाल के बैरसिया में एक 12 साल की लड़की के अपहरण और तस्करी की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। पड़ोस में रहने वाले योगा टीचर ने कर्जा उतारने के लिए लड़की का अपहरण कर लिया। आरोपी लड़की को बेचकर कर्जा उतारना चाहता था।

बैरसिया के शांतिकुंज में रहने वाली 12 वर्षीय लड़की कक्षा 6वीं की छात्रा है। बुधवार की दोपहर लड़की ट्यूशन पढ़कर घर वापस आई। इस दौरान उसकी मां टेलर की दुकान पर गई थी। लड़की अपनी मां को खोजने जब टेलर की दुकान पर जा रही थी तभी पड़ोस में रहने वाले योगा टीचर नर्मदा प्रसाद जाटव ने बच्ची को सड़क से खींचकर अपने घर में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने अपने ममेरे भाई राजकुमार जाटव को बुला लिया और लड़की को पीट पीट कर बेहोश कर दिया।

इसी बीच दोनो आरोपी लड़की को बोरे में भरकर विवेकानंद कॉलोनी स्थित आवास पर ले गए। जहां उन्होंने लड़की के साथ मारपीट की और उसको करंट लगाया। जिससे लड़की के शरीर में फ्रैक्चर व करंट के निशान बने है। 

यह भी पढ़ें: राजनीति में नहीं आएंगे महाआर्यमन, बेटे को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान

जब लड़की के पिता द्वारा पुलिस थाने में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उन्हें नर्मदा प्रसाद जाटव पर शक हुआ और सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना अपराध मान लिया।

मामले में थाना प्रभारी ने बताया नाबालिक की स्थिति देख उनके रोंगटे खड़े हो गए। अपने जीवन में इस तरह का उन्होंने कोई भी केस नहीं देखा। उन्होंने बताया यदि पुलिस की मुस्तैदी ना होती तो यह नाबालिक को जान से मार भी सकते थे। नाबालिक का अस्पताल में इलाज जारी है और इस अपराध को चिन्हित अपराध में रख फास्ट्रैक कोर्ट में जल्द से जल्द अपराधियों को सजा दिलाई जाएगी।

घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। जिन आरोपियों ने नाबालिग का अपहरण किया उनके घर पर प्रशासन ने बुलडोजर तक चलाया है।