भोपाल नगर निगम के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी, OBC वर्ग के लिए सिर्फ 23 सीटें रिजर्व, कांग्रेस ने उठाए सवाल

राजधानी के कुल कुल 85 वार्डों का नए सिरे से रिजर्वेशन हुआ, इनमें से आधे वार्ड यानी 42 महिलाओं के लिए रिजर्व हुए, OBC के लिए कुल 23 वार्ड रिजर्व हुए, जिनमें 12 पर सिर्फ महिलाएं ही चुनाव लड़ेंगी, अनारक्षित 48 वार्ड में से 23 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं

Updated: May 25, 2022, 01:08 PM IST

भोपाल। भोपाल नगर निगम चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया बुधवार को पूरी हुई। राजधानी के कुल 85 वार्डों का नए सिरे से रिजर्वेशन हुआ। इनमें से आधे वार्ड यानी 42 महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हुए। ओबीसी कैटेगरी के लिए कुल 23 वार्ड रिजर्व हुए। इनमें से 12 पर सिर्फ महिलाएं चुनाव लड़ेंगी।  48 वार्ड जनरल कैटेगरी के लिए हैं जिसमें में से 23 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। 

बुधवार को रविंद्र भवन सभागार में करीब दो घंटे तक चली आरक्षण की कार्रवाई चली। इस दौरान एससी-एसटी कैटेगिरी के लिए भी वार्डों का आरक्षण किया गया। आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही किसी के चेहरे पर जश्न तो कहीं मायूसी दिखी। इस दौरान कई बार भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। 
कलेक्टर अविनाश लवानिया की मौजूदगी में वार्डों का आरक्षण दोपहर तीन बजे शुरू हुआ। आरक्षण से पहले कांग्रेस ने आरक्षण की प्रक्रिया पर सवाल भी उठाए। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जेपी धनोपिया ने कहा कि आज आरक्षण कि प्रक्रिया के दौरान लीपापोती की गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार भी ओबीसी वर्ग के लिए 28 सीट आरक्षित किए जाने चाहिए थे। लेकिन ओबीसी वर्ग के लिए सिर्फ 23 सीट आरक्षित गया। 5 सीट इन्होंने गायब कर दिया। बीजेपी खुद को ओबीसी हितैषी बताती है, लेकिन आज एक बार फिर इन्होंने ओबीसी वर्ग को धोखा दिया है।

ये है पूरी लिस्ट

वार्ड-1 अनारक्षित
वार्ड-2 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-3 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-4 अनारक्षित
वार्ड-5 ओबीसी
वार्ड-6 ओबीसी (महिला)
वार्ड-7 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-8 ओबीसी (महिला)
वार्ड-9 ओबीसी (महिला)
वार्ड-10 एससी (महिला)
वार्ड-11 एससी (महिला)
वार्ड-12 अनारक्षित
वार्ड-13 ओबीसी
वार्ड-14 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-15 अनारक्षित
वार्ड-16 ओबीसी
वार्ड-17 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-18 ओबीसी
वार्ड-19 अनारक्षित
वार्ड-20 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-21 ओबीसी (महिला)
वार्ड-22 अनारक्षित
वार्ड-23 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-24 अनारक्षित
वार्ड-25 ओबीसी
वार्ड-26 एसटी (महिला)
वार्ड-27 अनारक्षित
वार्ड-28 एससी
वार्ड-29 ओबीसी
वार्ड-30 अनारक्षित
वार्ड-31 ओबीसी (महिला)
वार्ड-32 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-33 अनारक्षित
वार्ड-34 अनारक्षित
वार्ड-35 ओबीसी (महिला)
वार्ड-36 ओबीसी
वार्ड-37 ओबीसी (महिला)
वार्ड-38 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-39 अनारक्षित
वार्ड-40 अनारक्षित
वार्ड-41 अनारक्षित
वार्ड-42 अनारक्षित
वार्ड-43 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-44 अनारक्षित
वार्ड-45 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-46 अनारक्षित
वार्ड-47 एससी (महिला)
वार्ड-48 एससी
वार्ड-49 एससी
वार्ड-50 एससी (महिला)
वार्ड-51 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-52 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-53 एससी
वार्ड-54 अनारक्षित
वार्ड-55 ओबीसी (महिला)
वार्ड-56 अनारक्षित
वार्ड-57 ओबीसी
वार्ड-58 ओबीसी
वार्ड-59 एससी (महिला)
वार्ड-60 एसटी
वार्ड-61 अनारक्षित
वार्ड-62 अनारक्षित
वार्ड-63 एससी
वार्ड-64 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-65 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-66 अनारक्षित
वार्ड- 67 ओबीसी (महिला)
वार्ड- 68 ओबीसी (महिला)
वार्ड-69 अनारक्षित
वार्ड-70 अनारक्षित
वार्ड-71 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-72 ओबीसी
वार्ड-73 ओबीसी
वार्ड-74 अनारक्षित
वार्ड-75 ओबीसी (महिला)
वार्ड-76 एससी
वार्ड-77 अनारक्षित
वार्ड-78 अनारक्षित
वार्ड-79 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-80 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-81 एससी (महिला)
वार्ड-82 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-83 अनारक्षित
वार्ड-84 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-85 ओबीसी (महिला)