MP weather: 15 से 17 के बीच Monsoon 2020 की दस्‍तक

Monsoon 2020 : अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में मानसूनी हलचल तेजी से जारी है। मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है।

Publish: Jun 12, 2020, 11:28 PM IST

 MP weather: 15 से 17 के बीच Monsoon 2020

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में मानसूनी हलचल तेजी से जारी है। मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक एके शुक्ला के अनुसार अभी मौजूदा एक्टिविटी को देखते हुए मॉनसून के अपने तय समय पर ही मध्य प्रदेश में प्रवेश करने का अनुमान है। मध्यप्रदेश में 15 से 17 जून के बीच मानसून पहुंच सकता है।

फिलहाल प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश का दौर रुक-रुककर जारी है। इंदौर,मंडला,होशंगाबाद, उमरिया में गुरुवार को बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला का कहना है कि मानसून गुरुवार को दक्षिण अरब सागर, संपूर्ण गोवा कोंकण के कुछ हिस्से, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक के बचे शेष हिस्से, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जगदलपुर तक पहुंच चुका है। मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। वहीं चार अलग-अलग स्थानों पर बने वेदर सिस्टम के कारण आज से वर्षा की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। आगामी दिनों में जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, इंदौर संभाग के जिलों में अच्छी बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी और उत्तरी आंध्र तट एवं उड़ीसा तट पर लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। इसके पश्चिमी, उत्तर पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। साउथ वेस्ट मानसून महाराष्ट्र, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अपनी आमद दे चुका है। महाराष्ट्र के कोस्टल एरिया में समेत कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश में इस साल बारिश पूरे सीजन में मिलने की उम्मीद जताई है।