आज देश में संविधान बचानें की जरूरत, कांग्रेस नेता ने सुमित्रा महाजन को पार्टी में शामिल होने के लिए पत्र लिखा

सुमित्रा महाजन ने दो दिन पहले जय सियाराम के नारे के साथ कमलनाथ को भाजपा में आने का निमंत्रण दिया था। जिसके बाद कांग्रेस ने सुमित्रा महाजन को कांग्रेस जॉइन करने का ऑफर दिया है।

Updated: Feb 12, 2024, 12:07 PM IST

इंदौर। लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में दल बदल का दौर जारी है। कांग्रेस के कई नेताओं ने बीते दिनों पाला बदलकर भाजपा ज्वाइन किया है। कांग्रेस ने सुमित्रा महाजन को कांग्रेस जॉइन करने का ऑफर दिया है। कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने उन्हें पत्र लिखकर कहा है कि संविधान बचाने के लिए आपको कांग्रेस में शामिल होना चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता ने पत्र में लिखा है कि आपने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर आमंत्रित किया है। आप जय-जय सिया राम नारे के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता प्राप्त करें। महाजन जी हम कांग्रेसजनों का निवेदन है कि, आज देश बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी द्वारा बनाये गये संविधान की हत्या होते हुए देख रहा है, आपकी ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता इस प्रकार के कृत्य कर रहे है।

उन्होंने आगे लिखा कि हमारा आपसे निवेदन है। आज देश में संविधान बचाने की जरूरत है। इसलिए आप जय जय सिया राम जय संविधान बचाओं नारें के साथ नारे को लेकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करे। और कांग्रेस पार्टी की ओर से इन्दौर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें। बता दें कि सुमित्रा महाजन ने दो दिन पहले जय सियाराम के नारे के साथ कमलनाथ को भाजपा में आने का निमंत्रण दिया था। जिसके बाद कांग्रेस ने सुमित्रा महाजन को कांग्रेस जॉइन करने का ऑफर दिया है।