13 May Rashifal: मानसिक दृढ़ता ही संतुष्ट जीवन का सूत्र है

आज आपकी कार्यशैली दुश्मनों को भी दोस्त बना देगी

Updated: May 12, 2021, 03:45 PM IST

Photo courtesy: Youngisthan
Photo courtesy: Youngisthan

मेष:- धन की कमी के कारण किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। आपका सुन्दर व्यवहार लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा। दूसरों के साथ वही व्यवहार करें जो स्वयं के लिए पसंद हो। शाम के समय किसी क़रीबी से मुलाकात करके समय का सदुपयोग करेंगे। किसी और से मित्रता जीवनसाथी के रोष का कारण बन सकती है।

वृष:- विवाहित लोगों को अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, अन्यथा उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जो अतिरिक्त खर्च का कारण बनेगा। आज गृहकलह की संभावना है, ऐसे में स्वयं को नियंत्रित रखने की आवश्यकता है। रचनात्मकता से जुड़े लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। समयाभाव आपके साथी की खिन्नता का कारण होगा। जीवनसाथी की ओर से प्यारा सा तोहफा मिल सकता है।

मिथुन:- आज धनलाभ की पूरी संभावना है। लेकिन इसके साथ ही धन शुद्धि और मानसिक शांति के लिए आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए। रचनात्मकता के अभाव में निर्णय लेने में दिक्कत आ सकती है। आज ऑफिस से शीघ्र घर लौटना लाभदायक होगा। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज़ मिल सकता है।

कर्क:- सर्वांगीण विकास के लिए जीवन में नैतिकता तो आवश्यक है, ही लेकिन शारीरिक स्वस्थता को भी नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। दुग्ध उद्योग से जुड़े लोगों को आज आर्थिक लाभ होना सुनिश्चित है। आपके जीवनसाथी के पारिवारिक सदस्य परेशानी के कारण बन सकते हैं। व्यापारियों को अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों से परामर्श कर लेना चाहिए। जीवनसाथी की इच्छानुसार आपको बाहर जाना पड़ेगा जो आपकी झल्लाहट का कारण बनेगा।

और पढ़ें: गावो विश्वस्य मातर

सिंह:- अपने हास-परिहास की शैली का प्रयोग स्वयं की बीमारी ठीक करने के लिए भी करें। नौकरी वालों की तनख्वाह न मिलने के कारण जो परेशानी आ रही है उसमें किसी मित्र की मदद मिल सकती है। मित्रों की ओर से अचानक कोई उपहार मिल सकता है। आज सफलता आपके पीछे होगी, आप सबके आकर्षण के केन्द्र रहेंगे और प्रचुर मात्रा में आपके कार्य की सराहना होगी। प्रिय की भावनाओं को समझने और स्वयं की भावनाओं को समझाने का अवसर आज मिल सकता है।

कन्या:- माता पिता की उपेक्षा भविष्य के लिए अच्छी नहीं है। बिना बिचारे धन खर्च करने का क्या दुष्परिणाम हो सकता है, यह आज आपके समझ में आएगा। छोटे बच्चे मानसिक शांति का कारण बनेंगे। यदि आप विदेशों में व्यापार करना चाहते हैं तो आज का समय बहुत अच्छा है, उसका श्री गणेश कर देना चाहिए। वैवाहिक जीवन आज सुखद रहेगा।

तुला:- आपके लिए आत्मचिंतन और यौगिक प्रक्रिया लाभदायक सिद्ध होंगी। कड़ी मेहनत से धनलाभ होगा। आपकी अन्तर्शक्ति कार्यक्षेत्र में दिन को अच्छा बनाने में मददगार साबित होगी। बच्चों और जीवन साथी के साथ समय व्यतीत करना सुखद अनुभूति देगा।

वृश्चिक:- पूर्व में सुरक्षित किया गया धन आज आपके काम आ सकता है, लेकिन शीघ्र ही खर्च भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा, आपकी कार्य शैली आज दुश्मनों को भी दोस्त बना देगी। पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए आपको समय से पूर्व ही घर लौट आना चाहिए। आपका जीवनसाथी किसी फ़रिश्ते की तरह आपकी फिक्र करेगा। स्वास्थ्य और व्यक्तित्व में सुधार लाने से जीवन सुगंधि से भर जाएगा।

और पढ़ें: श्रद्धा से तो भक्त भी कर सकता है भगवान पर शासन

धनु:- मानसिक दृढ़ता ही संतुष्ट जीवन का सूत्र है। जिन व्यक्तियों ने आपका पिछला कर्ज नहीं चुकाया हो, उन्हें नया कर्ज बिल्कुल नहीं देना चाहिए। नि:स्वार्थ सेवा में समय लगाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। प्रिय को कोई प्यारा सा उपहार देकर उन्हें प्रसन्न करना चाहिए। ऑफिस से लौटते समय सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं दुर्घटना हो सकती है, जो लम्बी बीमारी का कारण बनेगी। प्रिय के स्वभाव की मिठास आज आप अनुभव करेंगे।

मकर:- किसी समारोह में आपकी भागीदारी खर्चीली और दिलचस्प हो सकती है, आपको चिंतामुक्त होकर दूसरों की अपेक्षा परिवार में खुशी तलाशने की ज़रूरत है। प्रेम में नया मोड़ आने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ख्याल  रखें, स्वास्थ्य की अनदेखी नहीं करें।

कुम्भ:- अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आते हुए धन को आप खो सकते हैं। आज अस्वस्थ रिश्तेदार को देखने जा सकते हैं। कलाकारों को अपना कौशल दिखाने का आज मौक़ा मिल सकता है। आपका स्वाभाविक प्रेम आपके प्रेमी को गदगद कर देगा। संभव है कि माता पिता की ओर से आपके जीवनसाथी को शानदार उपहार मिले, जो वैवाहिक जीवन में निखार ला दे।

मीन:- बच्चों में सुकून देने की स्वाभाविक क्षमता होती है। आज आपके सुकून का कारण आपके बच्चे ही होंगे। सावधान रहें आज ऑफिस में आपकी क़ीमती वस्तु चोरी हो सकती है। अचानक मिली कोई अच्छी खबर उत्साह वर्धन करेगी। इसे परिवार में वितरित करना चाहिए। आज किसी बड़ी योजना में आपकी भागीदारी होगी, जिससे आप पुरस्कृत होंगे। छात्रों को दोस्ती की अपेक्षा पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है।