15 March Rashifal: शारीरिक क्षमता में वृद्धि होगी

लोग आज आपके उत्तम कार्य क्षमता का लोहा मानेंगे, सहयोगियों का सहयोग की प्राप्ति होगी

Updated: Mar 14, 2021, 06:18 PM IST

Photo courtesy: UP Varta News
Photo courtesy: UP Varta News

मेष:- आज आपको अपने कार्यक्रमों को व्यवस्थित करने और तदनुसार योजना की आवश्यकता है। आप कठिन परिस्थितियों का सामना करेंगे। अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए धैर्य की आवश्यकता है। अनुचित शब्दों के प्रयोग से रिश्ते खराब हो सकते हैं। संयमित वाणी का प्रयोग करें। प्राप्त धन के संरक्षण की संभावना कम है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष:- आज का दिन एक नया अनुभव लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। प्रगति के लिए कठोर परिश्रम की आवश्यकता है। मैत्री के लिए अच्छा दिन है। धन के बचत में वृद्धि होगी। शारीरिक क्षमता में वृद्धि होगी।

मिथुन:- नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। आज का दिन प्रगतिशील परिणाम देगा। आपका उत्साह ही आपकी सफलता का कारण बनेगा। आज समृद्धि के साथ संतुष्ट रहेंगे। आज परिवार के साथ अचानक कोई यात्रा हो सकती है। आज स्थिर और टिकाऊ धन की प्राप्ति होने के योग हैं। आपकी खुशी ही आपके अच्छे स्वास्थ्य का कारण बनेगी।

कर्क:- सावधानी पूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है। ऑफिस में काम का दबाव अधिक रहेगा। आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी से राहत मिलेगी। परिवार को सुचारू रूप से चलाने के लिए मतभेदों को हल करना पड़ेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव में दिन बीतेगा, जिससे आपको चिंता होगी। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आराम करने की आवश्यकता है।

और पढ़ें:  अकर्मण्यता चित्त शुद्धि का साधन नहीं

सिंह:- आज आप संतुष्ट रहेंगे। कार्य के अच्छे परिणाम के लिए अच्छी योजना बनाने की आवश्यकता है।दृष्टिकोण में कोमलता से आपको लाभ होगा। ईश्वर की आराधना श्रेयस्कर होगी। कुछ अज्ञात कारणों से अपने मित्र के प्रति ईर्ष्या की भावना उत्पन्न होगी। स्वस्थ रिश्ता बनाने के लिए चित्त को शांत रखें। व्यय में वृद्धि होगी। नेत्र में परेशानी संभव है।

कन्या:- आज महत्वपूर्ण निर्णय लेना आपके लिए अच्छा होगा। नौकरी में संतोष और अधिकारियों का अनुकूल समर्थन प्राप्त होगा। साथी के साथ स्नेह विकसित होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आत्मविश्वास ही आपके अच्छे स्वास्थ्य का कारण बनेगा।

तुला:- आज लिए गए प्रमुख निर्णय अच्छे परिणाम देंगे। कार्य के लिए वातावरण अनुकूल रहेगा। आपके आसान दृष्टिकोण के कारण मित्र से अच्छा संबंध रहेगा। मुद्रा का लाभ होगा। शांति पूर्ण वातावरण में अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे।

वृश्चिक:- आज आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखने की आवश्यकता है। धैर्य धारण करने से सफलता मिलेगी। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा। हो सकता है कि वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन न मिले। मित्र के प्रति विचारों के आदान प्रदान में कठोरता की जगह कोमलता से काम लें। आज अतिरिक्त खर्च आपकी चिंता का कारण बन सकता है। शारीरिक श्रम स्वास्थ्य बिगड़ने में सहायक होगा।

और पढ़ें:  वामन अवतार कथा में जीवन का विराट संदेश

धनु:- आज आप प्रगति की दिशा में उत्साह पूर्वक कार्य करेंगे। आपकी बुद्धिमत्ता और कार्य कौशल आपको सफल बनाएगा। निश्चित समय पर कार्य को पूर्ण करेंगे। साथी के साथ कहीं सुदूर यात्रा संभव है। आज अर्थ लाभ होगा और बचत भी होगी। मन की प्रसन्नता का असर स्वास्थ्य पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा।

मकर:- आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति आपको सफलता दिलाएगी। आज सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा, इसलिये लोग आपके उत्तम कार्य क्षमता का लोहा मानने के लिए बाध्य होंगे। साथी के साथ आज का दिन मैत्रीपूर्ण रहेगा। आप किसी शुभ कार्य में पैसा खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुम्भ:- किसी भी गतिविधि को मूर्त रूप देने से पूर्व गंभीरता पूर्वक विचार अवश्य करें। दृष्टिकोण में लचीलापन आपके लिए लाभप्रद होगा। अतिरिक्त परिश्रम के कारण थकान हो सकती है। आपका अहं जीवनसाथी से आपको दूर करेगा। आज धन खर्च में नियंत्रित रहें, अधिक खर्च होने की संभावना है। उचित आहार विहार से स्वास्थ्य सुख मिलेगा। आध्यात्मिकता का आश्रय लेने से तन और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे।

मीन:- आज कुछ पारिवारिक चिंता हो सकती है। आज निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने में कठिनाई आ सकती है। साथी की उदासीनता का सामना करना पड़ सकता है। आवश्यकता की पूर्ति के लिए धन का अभाव रहेगा। आज मां का स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है।