17 May Rashifal: आर्थिक लाभ चाहते हैं तो, बड़ों की बात ध्यान से सुनें

कला और रचनात्मक क्षमता की विशेष रूप से प्रशंसा होगी, और यही आपके आर्थिक लाभ का कारण बनेगा

Updated: May 16, 2021, 07:11 PM IST

Photo courtesy: Wallpaper Cave
Photo courtesy: Wallpaper Cave

मेष:- परिवार में किसी के स्वास्थ्य की प्रतिकूलता यात्रा में बाधक बन सकती है। आज खुले मस्तिष्क से अच्छी चीजों को ग्रहण करेंगे। लोगों पर प्रभाव जमाने के लिए अनावश्यक खर्च न करें। नवीन परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए गंभीरता से विचार कर लेना चाहिए। किसी से विवाद की स्थिति में तीखी टिप्पणी करने से बचना चाहिए।

वृष:- असावधानी की स्थिति में आपको कोई चोट लगने का भय है, इसलिए सावधान रहना चाहिए। आर्थिक समस्याओं के कारण आपकी रचनात्मक सोच में कुछ न्यूनता आ गई है। आज मित्रों के साथ भोजन करने से उत्साह में बढ़ोत्तरी होगी। आज आपकी कला और रचनात्मक क्षमता की विशेष रूप से प्रशंसा होगी और यही आपके आर्थिक लाभ का कारण भी होगा। यदि आप सच्चे अर्थों में आर्थिक लाभ चाहते हैं तो आपको दूसरों की बात भी ध्यान से सुनना चाहिए। आज जीवनसाथी का आंतरिक सौंदर्य बाहर भी पूरी तरह महसूस किया जा सकेगा।

मिथुन:- शारीरिक शिथिलता को देखते हुए आज आपको लम्बी यात्रा से बचना चाहिए। संभव है कि आपके क्रोध के कारण आता हुआ धन भी रुक जाय। बच्चों के कारण ख़ुशी मिल सकती है। प्रिय से मिलने की प्रबल संभावना है। माता पिता की अनुमति से शुरु किया गया कार्य आपके करिअर के लिए अच्छा रहेगा, नहीं तो बाद में उन्हें ही आपत्ति हो सकती है। व्यापारी आज व्यापार की अपेक्षा अपने घर में ही प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आत्मीयता पूर्ण बात करने के लिए सही समय है।

कर्क:- आज धन की बचत करने में आप असफल रहेंगे। घबराने की बात नहीं है शीघ्र ही सुधार होगा। किसी-किसी के यहां नये मेहमान का आगमन खुशियों का कारण बनेगा। आपकी नई जानकारी प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। दिन के अंत में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में कई उतार चढ़ाव के बाद एक दूसरे की प्रशंसा होगी।

और पढ़ें: अपनी प्रवृत्ति को अन्तर्मुखी कैसे बनाएं

सिंह:- व्यस्तता के बाद भी स्वास्थ्य की अनुकूलता रहेगी। निवेश में सावधान रहना चाहिए। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत करते समय सावधान रहें, उनके कीमती विचारों से आप लाभान्वित हो सकते हैं। घरेलू मुद्दों पर विवेक का प्रयोग न करने से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी की ओर से कुछ विशेष होने वाला है।

कन्या:-  आज अच्छा स्वास्थ्य आपको सफलता की ओर ले जाएगा। शक्ति क्षीण करने वाली प्रत्येक वस्तु से दूर रहें। धन मांगने वाले पड़ोसी की विश्वसनीयता का परीक्षण करके ही उसे उधार पैसा देना चाहिए, नहीं तो धन की हानि हो सकती है। आपकी परेशानी से आसपास के लोग अनभिज्ञ रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन के लिए पारिवारिक सहयोग अपेक्षित है। ग्रहों के अनुसार आज बहुत प्रसन्न रहेंगें। प्रयास करने पर जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गु़जर सकता है।

तुला:- आपकी दानशीलता आपके लिए वरदान का काम करेगी क्योंकि यह आपको लोभ और आसक्ति जैसे दुर्गुणों से बचाती है। लिए गए लोन की राशि चुकाने में आज दिक्कत आ सकती है, अपने बड़ों के अनुभव का लाभ लेना चाहिए। आज पवित्र प्रेम की कमी खलेगी। व्यवसाय की दृष्टि से दिन फ़ायदेमंद रहेगा। अनेक प्रतिकूलताओं के बाद भी अपने जीवनसाथी के साथ समय अच्छा गुजरेगा।

वृश्चिक:- अपने भीतर के सद्गुणों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है क्योंकि भीतरी गुण ही आपके अंदर सकारात्मकता लाएंगे। विदेश में स्थित प्रॉपर्टी आज अच्छे दाम में बिक सकती है, जो आपके लिए लाभदायक होगा। परिवार के साथ खुशी मिलेगी। अपने काम में अनुकूल सोच वालों की मदद लेना फ़ायदेमंद रहेगा। विशेष रूप से मेडिकल से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है। आज समय की अधिकता होते हुए भी अपने मनोनुकूल कार्य नहीं कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ आज बेहतरीन पल गुज़रेंगे।

और पढ़ें: सगुण साकार भगवान में मन रमाएँ

धनु:- सावधानी पूर्वक अपने आप को नियंत्रित रखें अन्यथा आज मुश्किल भरी कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि कोई अच्छा सलाहकार हो तो उसके सलाह पर आज निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। बच्चों की आवश्यकताओं पर भी आपको ध्यान देना चाहिए। व्यापारियों को अचानक लाभ हो सकता है। बाहर की यात्रा जान पहचान बनाने की दृष्टि से ठीक रहेगी। जीवनसाथी का व्यवहार आपकी उदासी का कारण बन सकता है।

मकर:- आज ऊर्जा की अधिकता के कारण सीमित समय में ही अपना कार्य सम्पादित कर लेंगे। घरेलू व्यवस्थाओं में आज धन खर्च होने से तनाव बढ़ेगा। भावनाओं को नियंत्रित रखें किसी से विवाद न करें, नहीं तो आप अकेले रह जाएंगे। व्यक्तिगत जानकारियों की गोपनीयता भंग न होने दें। कार्यक्षेत्र में कुछ ख़ास होगा। भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय है। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप परिवार में परेशानी उत्पन्न कर सकता है।

कुम्भ:- कठिन समय में धैर्य से काम लें। आज धन के टिकने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। व्यक्तिगत मार्ग दर्शन आपके रिश्तों को सुधारेगा। कार्य को सुलझाने के लिए अपने प्रभाव का प्रयोग करना चाहिए। ज़रूरतमंदों की मदद करना सम्मान वर्धन में सहयोगी होगा। जीवनसाथी का एक अलग रुख़ आज दिखाई देगा।

मीन:- अपने आलोचक स्वभाव का परित्याग कर देना चाहिए, क्योंकि इसका असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। पूर्व में किए गए निवेश का आज लाभ मिल सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताने की अपेक्षा राजसी आनंद लेने का समय है। आपकी कार्य क्षमता लोगों को आश्चर्य में डाल देगी। आज आपको आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए, इसमें जीवन की कई कठिनाइयों को दूर करने के लिए सूत्र प्राप्त होते हैं। जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है, संभव हो तो बात को बढ़ने न दें। अपने हमदम को कोई प्यारा सा उपहार देने की योजना बनाएं।