22 May Rashifal: आध्यात्मिक गुरु से ज्ञान की प्राप्ति होगी

आज का कार्य कल पर न टालें, शीघ्र सम्पन्न करें

Updated: May 21, 2021, 02:51 PM IST

Photo courtesy: Heartfulness
Photo courtesy: Heartfulness

मेष:­- आज आप परिवार के साथ भ्रमण के लिए जा सकते हैं, जो खर्च का कारण बनेगा। आपके अपनों का सम्बल मिलेगा। आपको अपनी हार से कुछ शिक्षा लेने की आवश्यकता है। आज अपने आध्यात्मिक गुरु से आपको ज्ञान की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। बाहर का भोजन करने से आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। इसलिए बचना चाहिए।

वृष:­- पिछले परिश्रम और किसी बड़े के आशीर्वाद से आपकी मनोकामना पूरी होगी और आपका भाग्योदय होगा। आपका गर्मजोशी भरा बर्ताव घर के माहौल को ख़ुशनुमा कर देगा। ऐसे लोगों के आकर्षण से बिरले लोग ही बच पाते हैं। आज आपके व्यक्तित्व की सुगन्धि चतुर्दिक व्याप्त होगी। आज आपको मानसिक शांति रहेगी। आज अपने मित्र से मन की बात को साझा कर सकते हैं। जीवनसाथी के उत्कृष्ट प्रेम का अनुभव होगा।

मिथुन:­- आज आर्थिक लाभ की पूरी संभावना है, लेकिन इसके साथ ही मानसिक शांति के लिए आपको दान पुण्य करने की भी आवश्यकता है। परिवार के साथ शांति का अनुभव करेंगे। अगर कोई अपनी परेशानी लेकर आए तो उसे अपनी शांति भंग न करने दें, उसे नज़रअंदाज़ करना चाहिए। समय का सदुपयोग करने की शिक्षा बच्चों को भी अवश्य दें। अपने आप को सक्रिय बनाए रखें, अधिक सोने से ऊर्जा कम होती है।

कर्क:­- आज रात्रि के समय धनलाभ के योग हैं, क्योंकि आप ही का दिया गया धन आपको वापस मिलेगा। सबका सहयोग करने में आपको ख़ुशी मिलती है। इसलिए सभी आपसे मित्रता करना चाहते हैं। कुछ लोगों के घर शीघ्र ही शहनाई बज सकती है। विवाह योग्य युवक युवतियों की शादी का योग है। अपने परिजनों की ओर से किए गए प्रतिकूल आचरण से क्रोध न करके शांत रहने की आवश्यकता है।

और पढ़ें: सर्व चैतन्य रूपां तां आद्यां विद्यां च धीमहि

सिंह:­- जीवन की क्षणभंगुरता को ध्यान में रखते हुए सजगता आवश्यक है। आज आपके पास पैसा और शांति पर्याप्त मात्रा में होगी। इस राशि के बच्चों को ध्यानपूर्वक पढ़ाई और भविष्य की योजना बनाने की आवश्यकता है। आपके हुक्म चलाने से जीवनसाथी आपसे नाराज़ हो सकते हैं, जो आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। नए विचारों के जांचने के लिए समय बहुत बेहतरीन है। 

कन्या:­- नफ़रत की आग बहुत ताक़तवर होती है, और इससे मन के साथ-साथ स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। यह ध्यान देने की बात है कि बुराई अच्छाई से अधिक आकर्षक भले ही दिखाई देती हो लेकिन उसका असर ख़राब ही होता है। इसलिए नफ़रत को दूर करने के लिए आपको संवेदनशील बनने की आवश्यकता है। आभूषण और एंटीक में निवेश करना लाभदायक सिद्ध होगा। पड़ोसियों से झगड़ा होने के कारण आपका मूड खराब हो सकता है, ऐसे में अपने आप को नियंत्रित रखने की आवश्यकता है। सभी के प्रति रिश्ते में मधुरता लाने की कोशिश करें। आज देश से जुड़ी कोई नवीन जानकारी आपको चकित कर देगी।

तुला:­- आज आपकी मुलाक़ात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आर्थिक मजबूती के विषय में आपको परामर्श दे सकता है। मज़बूत और स्पष्टवादी बनने के साथ ही त्वरित निर्णय लेने और उनके परिणाम का सामना करने के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। आपका विनोदी स्वभाव आज आसपास के लोगों को प्रभावित करेगा। शाम तक अपने परिश्रम का अच्छा परिणाम देख पाएंगे। आज बच्चों के साथ समय बिताकर आप अच्छा अनुभव करेंगे और वैवाहिक जीवन के हकीकत को समझ पाएंगे।

वृश्चिक:­- आर्थिक तंगी के कारण कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में ही अटक सकता है। दिन भर की व्यस्तता के बाद भी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बच्चों की उपलब्धि से आज आप गौरवान्वित होंगे। भावनात्मक उथलपुथल परेशानी का कारण बन सकती है। आज काफी बुद्धि का व्यायाम संभव है। आपकी चिंताएं जीवन का आनंद लेने से आपको वंचित कर सकती हैं। आज आपके निजी जीवन का कोई रहस्योद्घाटन जीवनसाथी के ऊपर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

और पढ़ें: सुधर्मे रतो सर्वविज्ञैर्नमस्य, स्तमोनाशकृद्वै सदा सौम्यरूप: परिव्राजको ज्ञानिनामग्रगण्य: प्रकाश स्वरूपं गुरुं वै नमाम:

धनु:­- दीर्घकालिक निवेश हानिकारक हो सकता है। घरेलू चीजों का प्रयोग सावधानी से करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। मित्र और रिश्तेदार आपके सहयोगी होंगे और आपकी प्रसन्नता के कारण भी बनेंगें। जो लोग घर से दूर रहते हैं, उन्हें आज एकांत प्रिय लगेगा। आज जीवनसाथी मानसिक अशांति का कारण बनेंगे। अपने अधूरे कार्यों को शीघ्र सम्पन्न करके आने वाले समय के लिए आपको निश्चिंत हो जाना चाहिए।

मकर:­- अपने परिचितों के कारण आपको आमदनी के नवीन स्रोत मिलेंगे। पढ़ाई के नामपर देररात तक घूमना माता पिता के क्रोध का कारण बन सकता है। बच्चों के लिए खेलकूद के साथ ही करियर के लिए सुनिश्चित योजना बनाना भी आवश्यक है। इसलिए माता पिता को खुश करने के लिए दोनों में संतुलन बनाना आवश्यक है। बनावटीपन आपके लिए हानिकारक है, इसलिए बातचीत में मौलिकता रखें। सावधानी बरतें परिवार के साथ कुछ कहासुनी भी हो सकती है।

कुम्भ:­- अब अच्छा समय आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है, इसलिए प्रसन्न रहें। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अनावश्यक खर्च न करें। कभी कभी मिलने वाले मित्र से मिलने के लिए आज अच्छा दिन है। जीवनसाथी की ओर से कुछ विशेष देखने को मिल सकता है। आज सुबह से ही आप अपने भीतर अतिरिक्त ऊर्जा का अनुभव करेंगे।

मीन:­- आध्यात्मिक जीवन के लिए मानसिक स्वस्थता आवश्यक है। अपने मस्तिष्क को स्वच्छ रखना चाहिए क्योंकि जीवन के सभी समस्याओं को मस्तिष्क के माध्यम से ही दूर करके जीवन को आलोकित किया जा सकता है। बैंक से जुड़े लेनदेन में सावधानी बरतनें की आवश्यकता है। आपकी उदासी जीवनसाथी के तनाव का कारण बन सकती है। आज खाली समय में परिवार के साथ कोई परामर्श कर सकते हैं। संभव है कि जीवनसाथी के कारण प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचे। आज के कार्य को कल पर न टालें शीघ्र सम्पन्न करें।