Aaj Ka Rashifal: सफलता के लिए कठिन प्रयास करना होगा

आपके प्रयास अच्छा परिणाम देंगे, शुभचिंतकों का समर्थन मिलेगा, कार्यकुशलता की सराहना होगी।

Updated: Feb 03, 2021, 01:31 PM IST

Photo Courtesy: Meditative Mind
Photo Courtesy: Meditative Mind

मेष:- मेष राशि के जातक स्पष्टवादी, सीधा और नेतृत्व की भावना रखने वाले होते हैं। आज आप अपनी सोच को सकारात्मक तरीके से उपयोग करने में सक्षम होंगे। इच्छा पूर्ति की अच्छी संभावनाएं हैं। कार्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आपकी सराहना होगी। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। बचत का प्रबंध करने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृष:- इस राशि के जातक शांति प्रिय होते हैं। आज आपके धैर्य की परीक्षा हो सकती है। प्रियजनों के साथ बातचीत होने की संभावना है। अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए अपनी बुद्धि का उपयोग करें। कठिन प्रयास करने से सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। ऋण लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। स्वास्थ्य में आज गर्मी महसूस होगी।  

मिथुन:- यह राशि चंचल प्रकृति वाली है। जिनमें उत्सुकता, प्रश्नेच्छा और भ्रमणशीलता का आधिपत्य देखने को मिलता है। आज आप अपने किसी कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं, और अपने प्रिय को घर में आमंत्रित कर सकते हैं। इससे स्तर सुधरेगा। कार्य को शीघ्र पूर्ण करेंगे लेकिन तनाव भी रहेगा। आज आप ऋण लेकर पैसा कमाने में सक्षम होंगे। आपकी मां के स्वास्थ्य के लिए पैसा खर्च हो सकता है।

कर्क:- कर्क राशि के लोग बहुत दृढ़ होते हैं। इनकी मन:स्थिति परिवर्तनशील होती है। आज आपके जीवन की अच्छी प्रगति और सुधार होने के योग हैं। आप अपने कार्यों को तेजी से निष्पादित करेंगे। विदेश यात्रा की संभावना है जिससे आप खुश होंगे। मित्रता में उत्साह दिखाएंगे। अर्थ की दृष्टि से आज का दिन भाग्य शाली है। शीघ्र लाभ की संभावना है। आज आप अधिक सक्रिय औंर ऊर्जावान होंगे।

और पढ़ें: दान रूपी परशु से संसार शत्रु पर प्रहार

सिंह:- सिंह राशि के जातक महत्वाकांक्षी, साफ चरित्र और लगनशील होते हैं। आज आप आक्रामकता से बचें। शांति और आराम से रहें। कार्य दबाव अधिक रहेगा। बेहतर योजना से प्रगति संभव है। समृद्धि सीमित होगी। खर्चों की जांच करें। पाचन कमजोर होने से स्वास्थ्य की समस्या बढ़ सकती है।

कन्या:- कन्या राशि वाले जातक बहुत रहस्यमय होते हैं। ये लोग बात बनाने में बहुत निपुण होते हैं। आज आपकी प्रगति में बाधा का अनुभव होगा। आज सफलता प्राप्त करने के लिए मजबूत योजना बनाने की आवश्यकता है। आज त्रुटि होना संभव है, इसलिए किसी काम को पूरा करने से उसे अच्छी तरह से जांच लें। आज अप्रत्याशित तरीक़े से धन प्राप्ति की संभावना है।

तुला:- तुला राशि के जातकों को यह पता होता है कि जीवन का सच्चा अर्थ संतुलन में ही है। आज आप अपने आप को खुश रखें। आवेग से बचें। संगीत सुनना श्रेयस्कर होगा। नौकरी का दबाव रहेगा। कुशलता से कार्य करने में बुद्धिमानी है। मित्र के साथ बहस हो सकती है। खर्च को रोकें। वाहन चलाते समय सावधान रहें चोट लगने की संभावना है।

वृश्चिक:- इस राशि के लोग बहुत संवेदनशील होते हैं। ये भीतर से कोमल और बाहर से कठोर होते हैं। ये जीवन में कीर्तिमान स्थापित करते हैं। आज आपके प्रयास अच्छे परिणाम देंगे। शुभचिंतकों का समर्थन मिलेगा। कार्यकुशलता की सराहना होगी। आपको प्रोत्साहन और भत्तों के रूप में कुछ राशि मिलने की संभावना है। आज आप ऊर्जावान होंगे और अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे।

और पढ़ें: क्या है समाधि और समाधि कैसे लगाई जाए

धनु:- इस राशि के जातक किसी भी व्यक्ति या वस्तु पर शीघ्रता से विश्वास नहीं करते। आज भावनाओं को नियंत्रित करके लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है। आप अपने कार्य के माध्यम से मान्यता प्राप्त करेंगे। अच्छा प्रदर्शन करने पर भी आप संतुष्ट नहीं होंगे। बीमा के जरिये अप्रत्याशित लाभ कमा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर:- इस राशि के लोग गंभीर महत्वाकांक्षी और काम के प्रति समर्पित रहते हैं। आज दूसरों के प्रति आपके दृष्टिकोण मैत्रीपूर्ण रहेंगे। अपने बारे में आश्वस्त रहें। मित्र के प्रति दृष्टिकोण अच्छा रखें और अपनी खुशी साझा करें। पैसा तो आएगा लेकिन अनावश्यक खर्च के कारण बचत नहीं कर पायेंगे। आज मन में बेचैनी हो सकती है। ध्यान करना श्रेयस्कर होगा।

कुंभ:- इस राशि के जातक स्वभाव से शर्मीले होते हैं। इसलिए इनमें संवाद करने की प्रबल इच्छा नहीं पाई जाती। आज नकारात्मक भावनाओं से दूर रहें। कोई वस्तु खोने की संभावना है। आज समय पर अपना काम पूरा न करने के कारण आप चिंतित रहेंगे। अपनी भावनाएं मित्र को स्पष्ट रूप से बताएं। आज वित्तीय बाधा हो सकती है। पाचन या नेत्र से संबंधित समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।

मीन:- इनका व्यक्तित्व रहस्यमय होता है। ये जातक संवेदनशील और दूसरों के विचारों की कद्र करने वाले होते हैं। आज आपको शांत और आराम से रहना होगा। कुशलता से काम करने में सक्षम होंगे। लेकिन कौशल को मान्यता न मिलने से निराश हो सकते हैं। एक बेहतर धनराशि अर्जित करने में सक्षम होंगे। लेकिन कुछ अपरिहार्य खर्च के कारण बचा नहीं पायेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन मन बेचैन रहेगा।