ईरानी पहलवान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे बजरंग पूनिया, 6वें मेडल की आस बढ़ी

बजरंग पुनिया ने पांच मिनट में क्वार्टर फाइनल का मुकाबला जीत लिया, हालांकि शुरुआत में वे अपने प्रतिद्वंदी से पिछड़ गए थे

Updated: Aug 06, 2021, 05:07 AM IST

Photo Courtesy: Inside Sports
Photo Courtesy: Inside Sports

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए एक ओर मेडल की आस बढ़ गई है। पहलवान बजरंग पुनिया ने क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में ईरानी रेसलर को हरा दिया है। इस जीत के साथ ही बजरंग पुनिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। 

बजरंग पुनिया क्वार्टर फाइनल मुकाबले की शुरुआत में पिछड़ गए थे। ईरानी रेसलर ने पुनिया पर 1-0 से बढ़त बना ली थी। लेकिन जल्द ही पुनिया ने ईरानी रेसलर मोर्तजा घियासी को चारों खाने चित कर दिया और पांच मिनट के भीतर यह मुकाबला 2-1 से अपने नाम कर लिया है। 

बजरंग पुनिया का सेमीफाइनल में मुकाबला तीन बार के ओलंपिक चैम्पियन हाजी एलियेव से होगा। हालांकि बजरंग पुनिया इससे पहले प्रो रेसलिंग लीग में हाजी एलियेव को हरा चुके हैं। इसलिए बजरंग पुनिया के जीतने की उम्मीद बढ़ गई है। सेमीफाइनल का मुकाबला आज ही दोपहर में खेला जाएगा। 

बजरंग पुनिया की जीत के बाद टोक्यो ओलंपिक में भारत अपने 6वें मेडल के करीब है। टोक्यो ओलंपिक में भारत के खाते में अब तक दो सिल्वर बल्कि तीन ब्रॉन्ज मेडल आए हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम को ग्रेट ब्रिटेन के हाथों से हार मिल चुकी है। जिसके बाद महिला हॉकी टीम द्वारा ब्रॉन्ज मेडल जीतने की आस अब समाप्त हो चुकी है।