ऑनलाइन लूडो गेम में पैसों को लेकर विवाद, खूनी संघर्ष में किसान की गई जान

दो दोस्तों में लूडो गेम में लगाए पैसों को लेकर हुआ था विवाद, एक पक्ष ने दूसरे पर किया हमला, एक की मौत, तीन घायल, एक गंभीर

Updated: Jan 11, 2022, 02:07 PM IST

Photo Courtesy: news track live
Photo Courtesy: news track live

भोपाल। राजधानी से लगे बैरसिया में मोबाइल गेम ने एक युवक की जान ले ली। मामला ग्राम सेमराकलां गांव का है, जहां सोमवार को 4 लोगों में ऑनलाइन लूडो में पैसों को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की बात मारपीट तक पहुंच गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। घटना में तीन युवक गंभीर घायल हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झगड़ा योगेश और रामवीर के बीच शुरू हुआ था। दोनों दोस्त हैं, अक्सर मोबाइल पर लूडो खेलते थे। घटना की रात गांव के मंदिर के सामने इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट होने लगी। जिसमें इनका परिवार भी शामिल हो गया।

और पढ़ें: MP के वन मंत्री विजय शाह की चेतावनी, खर्राटा लिया तो आ जाएगा तेंदुआ  

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लोहे की रॉड और लाठियों से वार किया। जिससे रामवीर और योगेश का सिर फूट गया। हाथ-पैरों में गंभीर चोट आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान 35 वर्षीय योगेश दांगी की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

और पढ़ें: जीवाजी यूनिवर्सिटी में हंगामा, NSUI पर पुलिस ने चलाई लाठियां, वॉटर केनन का किया उपयोग

बैरसिया पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर राजवीर और उसके परिवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी अपनी तरफ से हत्या की कोशिश का मामला दर्ज करवाया है। इस घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।