रिफ्यूजियों की दर्दभरी कहानी कठपुतली की जुबानी, लिटिल अमाल नाम की पपेट ने की तुर्की से ब्रिटेन की यात्रा

कठपुतली के जरिए शरणार्थियों की समस्या लोगों के समाने लाने की कोशिश, 3.5 मीटर ऊंची पपेट बता रही है कि किन दिक्कतों से दिन गुजारते हैं रिफ्यूजी बच्चे

Updated: Oct 26, 2021, 09:05 AM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

पूरी दुनिया में विभिन्न परेशानियों के बीच एक महत्वपूर्ण समस्या शरणार्थी संकट है। जिससे विश्व का शायद ही कोई देश हो जो इससे दो चार नहीं हो रहा है। शरणार्थियों के अनगिनत बच्चों की जिंदगी इस वजह से बरबाद हो चुकी है। इसी समस्या को लोगों तक पहुंचाने का बीड़ा एक कठपुतली ने उठाया है। इसका नाम लिटिल अमाल रखा गया है। इसकी हाइट 3.5 मीटर है, यह दुनिया को शरणार्थी संकट के बारे में बता रही है।

यह लिटिल अमाल कठपुतली सीरिया की शरणार्थी लड़की की कहानी बयां कर रही है। यह सीरिया से तुर्की और वहां से ब्रिटेन पहुंच चुकी है। लंदन के सेंट पॉल कैथेड्रल में लिटिल अमाल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अमाल जहां भी जाती है, बड़ी संख्या में लोग इस विशालकाय कठपुतली को देखने पहुंच जाते हैं।

 

लिटिल अमाल पपेट पैदल चलकर लंदन तक पहुंची है। दरअसल इस कठपुतली का निर्माण एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट 'द वॉक' के तहत किया गया है। इसका निर्माण हैंडस्प्रिंग पपेट कंपनी द्वारा किया है।

और पढ़ें: ट्रेन बोगी में लीजिए रेस्टोरेंट का आनंद, मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर Restaurant on Wheels

तुर्की से ब्रिटेन पहुंचने के लिए कठिन रास्तों का उपयोग किया गया जिन्हें रिफ्यूजी उपयोग करते हैं। करीब 5000 मील का सफर कर युद्धग्रस्त देशों से पलायन करने वाले शर्णार्थियों का दर्द बयां किया गया है। इसके माध्यम से यह बताने की कोशिश की गई है कि शरणार्थियों को जीवन में किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अमाल रिफ्यूजियों की दर्द भरी कहानी सुनाती है, जिसे सुनकर किसी की भी आंखें नम हो जाती हैं। अमाल अरबी भाषा का शब्द है जिसका मतलब उम्मीद होता है। अमाल शरणार्थी बच्चों का दर्द लोगों के सामने रखती है, जिन्हें अपना घर छोड़कर दूसरी जगहों पर शरण लेना पड़ता है। उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए मीलों का सफर तय करना पड़ता है।

और पढ़ें: भोपाल में खिला अद्भुत ब्रह्मकमल, साल में एक बार रात में खिलता है फूलों का सम्राट

इस दौरान उन्हें दैनिक जीवन की मूलभूत जरूरतों के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।  लिटिल अमाल की यात्रा तुर्की से 27 जुलाई को शुरू हुई थी। ग्रीस, इटली, फ्रांस, स्विटजरलैंड, जर्मनी और बेल्जियम के रास्ते अभ ब्रिटेन पहुंची है।  

और पढ़ें: कोरल की प्रजातियां हो रही विलुप्त, समुद्र के सुंदर संसार को लगी प्रदूषण की नजर

अमाल मैनचेस्टर 3 नवंबर को पहुंचेगी, इससे पहले वह कैंटरबरी, ऑक्सफोर्ड, कोवेंट्री, बर्मिंघम, शेफील्ड और बार्न्सले की यात्रा करेगी। लंदन के विक्टोरिया और अल्बर्ट म्यूजियम में लिटिल अमाल के बर्थ डे की पार्टी के लिए बड़ी संख्या में बच्चों को भी बुलाया गया है।