शहडोल राजघराने के दामाद थे CDS बिपिन रावत, कांग्रेस नेता मृगेंद्र सिंह की बेटी थीं मधुलिका रावत

आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष थीं मधुलिका रावत, सेना के शहीद अफसरों और जवानों की पत्नियों के कल्याण के लिए करती थीं काम

Updated: Dec 08, 2021, 03:09 PM IST

Photo Courtesy: social media
Photo Courtesy: social media

तमिलनाडु में सेना के हेलीकॉप्टर क्रैश में देश के CDS यानी चीफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का निधन हो गया। बिपिन और मधुलिका का मध्यप्रदेश से गहरा नाता था। मधुलिका रावत का मायका मध्यप्रदेश के शहडोल में था, वे सोहागपुर राजघराने की बेटी थीं। उनके पिता कुंवर मृगेंद्र सिंह कांग्रेस के टिकट पर दो बार विधायक रह चुके थे। साल 1967 और 1972 के चुनाव में वे भारी मतों से जीते थे। बिपिन और मधुलिका की शादी इसी दौरान 1985 में हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी कृतिका जिनकी शादी मुंबई में हुई है। छोटी बेटी तारिणी रावत फिलहाल अपनी पढ़ाई कर रही हैं। मधुलिका 9 साल पहले 2012 में शहडोल आई थीं।

अक्सर मधुलिका अपने पति बिपिन रावत के साथ आधिकारिक दौरों पर नजर आती थीं। दरअसल वे AWWA याने आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष थीं। AWWA सेना के अफसरों, जवानों की पत्नियों, बच्चों और आश्रितों के कल्याण के लिए काम करती है। इसी नोडल संस्था के माध्यम से इनके कल्याण के विभिन्न कार्य किए जाते हैं।

और पढ़ें: हेलीकॉप्टर क्रैश live: नहीं रहे CDS विपिन रावत, पत्नी मधुलिका का भी निधन, एयरफोर्स ने की पुष्टि

मधुलिका अक्स वेलफेयर के आयोजनों में भागीदारी करती हैं। वे सेना के शहीदों के विधवाओं और विकलांग सैनिकों और बच्चों की मदद करने में अग्रिणी भूमिका निभाती थीं। महिला दिवस पर मधुलिका रावत के मार्गदर्शन में AWWA की ओर से सेना जल की लॉन्चिंग हुई थी।

इसका लक्ष्या जनता को किसी विदेशी कंपनी के सील पैक पानी की बजाय सेना का जल खरीदने को प्रोत्साहित करना था। इससे होने वाली कमाई से शहीदों के बच्चों की पढ़ाई और उनके पालन पोषण में लगाया जा सके। मधुलिका रावत शहीदों के आश्रितों के कल्याण से जुड़े कई अभियानों का हिस्सा हैं।