भोपाल में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरा

कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार ने प्रदेशभर आज भोपाल आये हज़ारों युवाओं पर वॉटर केनन चलवाकर, उनकी गिरफ़्तारी कर अपने तानाशाही रवैये को उजागर किया है

Updated: May 12, 2022, 02:42 PM IST

Courtesy:  ABP NEWS
Courtesy: ABP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा भोपाल में महंगाई, बेरोजगारी, व्यापम घोटाला, भ्रष्टाचार और आदिवासियों पर लगातार हो रहे अत्याचार के विरोध में “युवा शंखनाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शामिल हुए।युवाओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बीजेपी के पास तीन चीजें बची हैं - पुलिस, पैसा और प्रशासन, लेकिन याद रखिए कांग्रेस का कार्यकर्ता न पैसे, न पुलिस और न प्रशासन से दबेगा।

यह भी पढ़ें: कटघरे में राजद्रोह कानून, किरण रिजिजू ने कहा- किसी को लक्ष्मण रेखा पार नहीं करनी चाहिए

साथ ही उन्होंने कहा कि आज मध्य प्रदेश के भविष्य की बात है और हमारे विविधता वाले देश की हजारों साल की संस्कृति को बचाना भी सबसे बड़ी चुनौती है।  शिवराज सरकार की आलोचना करते हुए कहा, मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा महंगाई, बेरोजगारी, व्यापमं घोटाले, भ्रष्टाचार और आदिवासियों पर लगातार हो रहे अत्याचार के विरोध में आयोजित “युवा शंखनाद” कार्यक्रम में प्रदेशभर से आज भोपाल आये हज़ारों युवाओं पर शिवराज सरकार ने वॉटर केनन चलवाकर, उनकी गिरफ़्तारी कर अपने तानाशाही रवैये को उजागर किया है। शिवराज सरकार ने दिखा दिया है कि वे युवाओं की आवाज नहीं सुन्ना चाहती है।

यह भी पढ़ें: राजीव कुमार होंगे अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त, 15 मई को संभालेंगे कार्यभार

इसी कार्यक्रम से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि आज 2023 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है। हम कमलनाथ जी के नेतृत्व में पुनः सरकार बनाएंगे, जो कि मध्यप्रदेश में युवाओं, किसानों, पिछड़ों, दलित आदिवासियों की आवाज होगी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ना चाहिए। वहीं मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने वीडियो संदेश जारी कर युवाओं से इस कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया था। दिग्विजय सिंह ने कहा कि संघर्ष ही जीवन है। हमें मिलकर बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, अव्यवस्था, आदिवासियों पर अत्याचार के विरोध में जन आंदोलन करना है।

यह भी पढ़ें: ताजमहल विवाद: इलाहाबाद HC ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार, कहा- पहले पढ़िए फिर आइए

बात दें कि महंगाई, बेरोजगारी और आदिवासियों पर अत्याचार को मुद्दा बनाकर आज मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस ने भोपाल में प्रदर्शन किया और व्यापम चौराहे से CM हाउस घेराव करने निकले, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोका लिया और वॉटर कैनन का उपयोग किया। इस युवा शंखनाद प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, सुरेश पचौरी एवं कई विधायक व अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। युवा शंखनाद से पहले पंडितों से मंत्रोचार कर प्रदर्शन की शुरुआत की गई।