Chhattisgarh : अमदई घाटी कैंप में जवानों का खूनी संघर्ष

अमदई घाटी कैंप में विवाद के बाद एक जवान ने अपने साथी जवानों पर रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 

Publish: May 30, 2020, 11:43 PM IST

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में अमदई घाटी कैंप में जवानों के बीच विवाद के बाद जवानों में झड़प हो गई। इस दौरान एक जवान ने अपने साथी जवानों पर रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।  इस फायरिंग में 2 जवानों की मौत हो गई। वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल है। घायल जवान को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। छोटेडोंगर थाना पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मामले की पुष्टि की है। मृतक जवानों के नाम पीसी बिंदेश्वर साहिनी और रामेश्वर साहू हैं, घायल जवान की पहचान लक्षराम प्रेमी के रूप में हुई है। सभी CF- 9 वीं बटालियन डी कंपनी में तैनात थे। फिलहाल पुलिस विवाद के कारणों की जांच में जुटी है।